बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो दोस्तों की मौत
पूर्व बर्दवान, 19 जुलाई (हि. स.)। जिले के मंतेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी मालडांगा–मेमारी रोड पर मध्यमग्राम स्थित मां अभया राइस म
घटना से दुखद रोता बिलखता परिवार


पूर्व बर्दवान, 19 जुलाई (हि. स.)। जिले के मंतेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी मालडांगा–मेमारी रोड पर मध्यमग्राम स्थित मां अभया राइस मिल के सामने उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर एक यात्री बस से हो गई। मृतकों की पहचान मंतेश्वर के कानपुर ढाकतला गांव निवासी मुस्ताकिम शेख (19 वर्ष) और मोमिन शेख (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कुसुमग्राम से मेमारी की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल मेमारी की दिशा से कुसुमग्राम की ओर जा रही थी। इसी दौरान मध्यमग्राम स्थित मां अभया राइस मिल के सामने दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं, मृतकों के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा