Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

तिनसुकिया (असम), 19 जुलाई (हि.स.)। तिनसुकिया जिले के दुलियाजान के मधुटिंग क्षेत्र में रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मधुटिंग के पट्टी लाइन में चाय श्रमिकों को ले जा रही नीलकंठ नामक बस और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवारों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी