Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 19 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम मंडी के मेयर-डिप्टी मेयर ने अभी अपना कार्यभार संभाला ही है। वहीं निगम के वार्ड नंबर 14 बैहना को निगम से बाहर करने की मांग फिर से उठने लगी है। के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मिला और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने बैहना वार्ड को नगर निगम मंडी से बाहर करने की मांग उठाई।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम मंडी के चुनाव से पहले भी लोग पूर्व मंत्री से मिल चुके हैं मगर उस समय पूर्व मंत्री ने कहा था कि अभी चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव अचार संहिता लग चुकी है। जिसके चलते इस समय आपको नगर निगम से बाहर नहीं किया जा सकता। उन्होंने उस समय लोगों को आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद मंडी नगर निगम के वार्ड नं. 14 बैहना को निगम से बाहर कर दिया जाएगा और पुन: पंचायत में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए नगर निगम के चुनावों में भी बैहना वार्ड के लोगों ने चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। हालांकि स्थानीय लोग बैहना को निगम में जोडऩे का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। परंतु पूर्व की सरकार ने लोगों को गुमराह किया। लोगों को आश्वासन दिया था कि जैसे ही निगम का गठन हो जाएगा तो निगम में मर्ज एरिया को बाहर निकाल दिया जाएगा। नगर निगम में शामिल बैहना पंचायत की सात वार्डों के मतदाताओं ने निगम में शामिल करने पर विरोध जताया था। इसी मांग को लेकर रविवार को गांव के लोग फिर से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मिले और अपनी मांग उनके समक्ष रखी।
लोगों ने सरकार से मांग उठाई कि बैहना गांव को निगम से बाहर कर पंचायत में रखा जाए। पूर्व मंत्री ने लोगों को आश्वास्त किया कि जल्दी ही इस बारे में सीएम से समय मांगा जाएगा और ग्रामीणों की मांग को उनके समक्ष रखकर समाधान मांगा जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो फिर करेंगे ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार खबर के साथ जोड़ लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा