25 दिसंबर से शुरू होगा मिशन बसुंधरा 4.0, 3.5 लाख चाय श्रमिकों को मिलेगा का भूमि पट्टा
गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। असम में मिशन बसुंधरा 4.0 की शुरुआत आगामी 25 दिसंबर से होगी। यह जानकारी राज्य के राजस्व मंत्री केशव महंत ने एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3 लाख 50 हजार चाय बागान
File photo: Assam Revenue Minister Keshab Mahanta.


गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। असम में मिशन बसुंधरा 4.0 की शुरुआत आगामी 25 दिसंबर से होगी। यह जानकारी राज्य के राजस्व मंत्री केशव महंत ने एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3 लाख 50 हजार चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टा प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा कि यह पहल चाय श्रमिकों को भूमि अधिकार सुनिश्चित करने और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाय श्रमिकों को भूमिका पट्टा देने के प्रति प्रतिबद्ध है। वसुंधरा 2 और 3 के तहत भी चाय मजदूरों को भूमिका पट्टा दिया गया था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश