Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के खारघुली क्षेत्र में रविवार को भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भूस्खलन के चलते एक होमस्टे की गार्ड वॉल (रिटेनिंग वॉल) ढह गई। दीवार गिरने से एक स्कूटी समेत अन्य वाहन मलबे के नीचे दब गए। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मलबा हटाने और नुकसान का आकलन करने का कार्य जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश