जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान व पारदर्शी कार्य शैली भजनलाल सरकार की पहचान - आक्या
चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जनप्रतिनिधि।


चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नवीकरणीय उर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जनकल्याण, महिलाओ के आर्थिक उत्थान और जनजातीय क्षेत्रो के समग्र विकास जैसे क्षेत्रो में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। प्रदेश सरकार का कार्यकाल क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित हुआ है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के हर गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को ग्राम भदेसर में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे कही।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश ने विकास की तेज रफ्तार पकड़ी है। अनेक क्षेत्रो में राजस्थान सम्पूर्ण देश में प्रथम पंक्ति में शामिल है तथा आज प्रदेश की जनता सरकार के कार्यो से संतुष्ट है।

मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका ने बताया की इस अवसर पर विधायक आक्या व जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने अन्नपुर्णा रसोई, उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएमएफटी फण्ड से निर्मित दो कक्षा-कक्ष, भदेसर-निम्बाहेड़ा मार्ग पर नवनिर्मित अम्बेडकर भवन व बस स्टेण्ड पर लाइब्रेरी का लोकार्पण तथा बैंक ऑफ़ बड़ोदा के पास पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मण्डल अध्यक्ष हीरा लाल रायका पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर, सुरेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल