Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-26 स्थित आरडब्ल्यूए रीसैटलमेंट कॉलोनी में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीवर लाइन का लोकार्पण किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। यह जानकारी मंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिक एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव