स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनी पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन की अध्यक्ष
चंडीगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा में पैरा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का निर्वाचन रविवार को पंचकूला में संपन्न हुआ। इसके बाद नई कार
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनी पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन की अध्यक्ष


चंडीगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा में पैरा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का निर्वाचन रविवार को पंचकूला में संपन्न हुआ। इसके बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में हुए चुनाव के दौरान हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिजीत सिंह को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महासचिव, एडवोकेट सचिन मलिक को सहसचिव तथा भीम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं ज्योति कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, विमल यादव और नरसी राम को कार्यकारी सदस्य बनाया गया।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सह सचिव देवाकर ने पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में पूरी चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को अपना पहला कार्यालय भवन मिला है, जिससे संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। राव इंद्रजीत सिंह के पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहने के दौरान समिति को नई दिल्ली में स्थायी कार्यालय मिला और भारतीय पैरा खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान व सम्मान प्राप्त हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा