Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि नई दिल्ली में असम का चौथा असम भवन बनाया जाएगा। यह भवन द्वारका सेक्टर-17 में निर्मित होगा।
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि भवन निर्माण का कार्य जनवरी-फरवरी के बीच शुरू होने की संभावना है। नए असम भवन में असम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने के लिए नामघर और गुरु आसन की भी व्यवस्था की जाएगी।
नई दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने द्वारका में निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचे तीसरे असम हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित चौथे असम भवन के लिए चिन्हित भूमि का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नया असम भवन राष्ट्रीय राजधानी में असम के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश