नशेड़ी युवक ने बच्चे का अपहरण कर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
कामरूप (असम), 19 जुलाई (हि.स.)। रंगिया से नौ दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय बालक की कथित रूप से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में रंगिया पुलिस ने रफीकुल अली नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि मृत बच्चे की पहचान चंद्रन तालुकद
Image of the Kidnapped and Murdered Child in Rangia and Arrested Drug Addict.


कामरूप (असम), 19 जुलाई (हि.स.)। रंगिया से नौ दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय बालक की कथित रूप से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में रंगिया पुलिस ने रफीकुल अली नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि मृत बच्चे की पहचान चंद्रन तालुकदार के रूप में हुई है। वह रंगिया रेलवे स्टेशन के पास से लापता हो गया था। बेटे के लापता होने के बाद उसकी मां दीपा तालुकदार लगातार रंगिया की गली-गली और मोहल्लों में उसकी तलाश करती रही। बाद में उन्होंने रंगिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच के दौरान उदियाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाले रफीकुल अली को मुख्य आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित प्लास्टिक की पानी की बोतलें बटोरने का काम करता था और नशे का आदी बताया जा रहा है।

रंगिया पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश