लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र में भजन संध्या का आयोजन
कठुआ, 19 जुलाई (हि.स.)। श्री अमरनाथ जी यात्रा के खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से स्थगित रहने के दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कठुआ ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र में भजन संध्या का आयोजन क
Bhajan Sandhya organized at the Lakhanpur Passenger Amenity Centre.


कठुआ, 19 जुलाई (हि.स.)। श्री अमरनाथ जी यात्रा के खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से स्थगित रहने के दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कठुआ ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र में भजन संध्या का आयोजन किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नरशोत्तम माही व उनकी टीम ने शिव स्तुति व अन्य भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भी भजनों में भाग लेकर भक्ति भाव से झूमते हुए आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन कठुआ द्वारा आवास, भोजन, चिकित्सा व सुरक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम का समापन यात्रा की सुरक्षित व सफल संचालन की कामना के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया