Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


तिनसुकिया (असम), 19 जुलाई 07 (हि.स.)। तिनसुकिया जिलांतर्गत लाहोवाल के बकुल बाइपास इलाके में रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से चबुवा की ओर जा रही पल्सर बाइक (एएस-23यू-9220) को पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल लाहोवाल पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया, जबकि ड्राइवर घटना के समय मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान चाबुआ के पुनानंद पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी