असम में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर, स्थानीय लघु उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल स्थानीय मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से बड़े निवेश के साथ एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित कर रही है। मु
The image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.


गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल स्थानीय मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से बड़े निवेश के साथ एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस दिशा में राज्य ने पहले ही उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह भी है कि सेमीकंडक्टर उद्योग में उपयोग होने वाले छोटे-छोटे पुर्जों और सहायक सामग्रियों का उत्पादन असम के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) कर सकें, ताकि स्थानीय उद्योगों को इस उभरते उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़कर रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश