Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 17 जुलाई (हि.स.)। जिले के बरहज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सरयू नदी में स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे तक चले खोज अभियान के बाद स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों की मदद से महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर पूर्वी निवासी चंद्रावती देवी (52) शुक्रवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में लापता हो गईं।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, मछुआरे और अन्य लोग महिला की तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद करीब सात घंटे बाद उनका शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक