कठुआ पुलिस की कार्रवाई-634 ग्राम गांजा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर देसी शराब भी जब्त
कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने एनएचडब्ल्यू मग्गर खड्ड पर नाका ड्यूटी के दौ
Kathua Police action: 634 grams of cannabis seized, 3 accused arrested, and 10 liters of illicit liquor also confiscated.


कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने एनएचडब्ल्यू मग्गर खड्ड पर नाका ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 634 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान श्रीतेश दयाल पुत्र राम दयाल निवासी वार्ड नंबर 11 मोहतारा जिला बलोदा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 76/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना राजबाग की टीम ने चब्बे चक क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। इस दौरान राज कुमार और सुशील कुमार पुत्र सोम राज निवासी चक ड्राब खान तहसील व जिला कठुआ को मौके पर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 163/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी कठुआ मोहीता शर्मा ने बताया कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया