Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर 17 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड-छुईखदान की सुरही नदी पर एनीकट कम काजवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा आज 10 करोड़ 13 लाख 77 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से भू-जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल और आवागमन के साथ ही स्थानीय किसानों को स्वयं के साधन से 15.50 हेक्टेयर खरीफ फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल