Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पूर्वी सिंहभूम, 17 जुलाई (हि.स.)। मानगो नगर निगम की कार्यशैली और विकास योजनाओं में हो रही देरी को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।
शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं और मानगो जनसुविधा समिति की बैठक आठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम की कथित लापरवाही, बदहाल सफाई व्यवस्था और लंबित विकास कार्यों के विरोध में 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की 38 विकास योजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं। इनमें कई योजनाओं का शिलान्यास वर्ष 2025 और 2026 में किया जा चुका है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो के प्रत्येक वार्ड में दो-दो सदस्यों की समितियां बनाई जाएंगी। ये समितियां स्थानीय समस्याओं की निगरानी करेंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामलों को उठाएंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जदयू कार्यकर्ता और मानगो जनसुविधा समिति संयुक्त रूप से बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपेंगे।
बैठक में बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक