Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

महोबा, 17 जुलाई (हि.स.)। जनपद में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना की समीक्षा की साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया है। वहीं, बैठक में अनुपस्थित ज्येष्ठ खान अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना में 1941 लाभार्थियों को लाभान्वित किया है। इसके साथ ही उन्होंने खराब विद्युत ट्रान्सफार्मरों को शहरी क्षेत्र में 24 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर बदले जाने के निर्देश दिए।
उन्होेने अधिक आने वाले विद्युत बिलों के सुधार करने तथा निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कृृषि विभाग के अर्न्तगत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमित कराये जाने के पश्चात फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए। बीज वितरण कार्य में गड़बडी की शिकायत मिलने पर जांच कराये जाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर ज्येष्ठ खान अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। और स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का समय से भुगतान कराये जाने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी