Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने गुरुवार की देर शाम जारी किया है।
मुख्यमंत्री सुरक्षा का प्रभार पहले हरीश राठौर के पास था । 10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का पद रिक्त हो गया था। इससे पहले जयंत वैष्णव रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां वे सुरक्षा से जुड़े मामलों को संभाल रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा