एक तरफा प्रेम में पागल युवक रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ा
उरई, 17 जुलाई (हि.स.)। कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब युवक एक तरफा प्रेम के चलते रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा लिया। भट्टीप
ब्रिज पर चढ़ा युवक


उरई, 17 जुलाई (हि.स.)। कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब युवक एक तरफा प्रेम के चलते रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा लिया।

भट्टीपुरा कालपी निवासी युवक सुहैल (22) एक युवती से एक तरफा प्रेम करता है और उसी के चलते वह रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली प्रभारी एवं तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।

अधिकारी युवक को समझाने-बुझाने में जुटे रहे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की मांग थी कि उसकी मुलाकात उसकी प्रेमिका से कराई जाए।

संबंधित युवती आज़मगढ़ जनपद की रहने वाली है। युवक लगातार अपनी बात पर अड़ा रहा, जिसके चलते प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को शांतिपूर्वक समझाकर सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास में लगे रहे। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवक को सकुशल उतार लिया गया है। उसके साथ काउंसलिंग जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा