Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंटौजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि अशोक रोड नगर पंचायत निवासी अनुराग पाण्डेय (47) ने अपने कमरे में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होते ही थाना इटौंजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण एवं फील्ड यूनिट (फॉरेन्सिक टीम) माैके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से वह कैंसर से सक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई संपन्न कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेन्सिक परीक्षण एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक