Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


रबी 2026-27 (विपणन वर्ष 2027-28) की फसलों के सहाय्य मूल्यों की संस्तुति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और लाही-सरसों के समर्थन मूल्य की सिफारिश भारत सरकार को भेजी जाएगी
लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को विधान सभा स्थित कक्ष संख्या-08 में राज्य मूल्य परामर्शदात्री परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रबी 2026-27 (विपणन वर्ष 2027-28) की फसलों के सहाय्य मूल्यों को भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग को संस्तुत करना था।
राज्य मूल्य परामर्शदात्री परिषद द्वारा कृषकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए रबी 2026-27 (विपणन वर्ष 2027-28) की प्रमुख फसलों, यथा गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर तथा लाही-सरसों के सहाय्य मूल्यों को कृषि लागत एवं मूल्य आयोग”, भारत सरकार को संस्तुत करने के लिए निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे, कुशीनगर के सांसद, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र, सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला, खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (अयोध्या) के कुलपति, कृषि निदेशक, कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा (उत्तर प्रदेश) के निदेशक एवं अन्य विभागों तथा कृषि विश्वविद्यालयों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा