Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सूरजपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत नावापाराकला में शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आज मंगलवार संबंधित कार्यालय ने इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए सहकारी समितियां, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति और स्थानीय नगरीय निकाय आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 जुलाई 2026 की शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा करना होगा।
निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय