कठुआ में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति धीमी, डीसी ने जताई नाराजगी
कठुआ, 14 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जेपीडीसीएल के एक्सईएन शफी अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रह
Progress of PM Surya Ghar Yojana slow in Kathua; DC expresses displeasure.


कठुआ, 14 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जेपीडीसीएल के एक्सईएन शफी अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान डीसी ने पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता जताते हुए बताया कि जिले में अब तक केवल 53.63 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा किया जाए। डीसी ने कहा कि योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए। लोन से जुड़ी लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा और किसी भी प्रकार की बाधा को तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की समीक्षा में डीसी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के यहां सोलर सिस्टम लग चुके हैं वहां प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। साथ ही सरकारी भवनों में स्मार्ट मीटरिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। डीसी ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर दोनों योजनाओं को तेजी से लागू करने और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया