Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पुंछ, 14 जुलाई (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट के ऊपरी इलाकों में बिजली गिरने से 50 से अधिक पालतू जानवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिजली रंजती धोक में शौकत हुसैन के पशुओं के झुंड पर गिरी जिसके परिणामस्वरूप 50 भेड़-बकरियों, एक भैंस और एक गाय की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि ढांडी धारा निवासी हुसैन इस घटना में बाल-बाल बच गए।
एक अन्य घटना में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के हवेली तहसील में सीमा बाड़ के पास एक बिजली के तार के संपर्क में आने से देगवार-मालद्याना निवासी लाल हुसैन के एक बैल की करंट लगने से मौत हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता