Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-उच्च शिक्षा विभाग ने द्वितीय चरण की कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की बढ़ाई तिथि
भोपाल, 14 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय चरण की कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे।
इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण की सीएलसी की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी शर्तें, नियम एवं दिशा-निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर