Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी , 14 जुलाई (हि.स.)। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की संयुक्त बैठक तथा ‘चुनाव पाठशाला’ का आयोजन किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 ने भाग लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआइआर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 96, 97 और 98 में आयोजित बैठकों में भाग लेकर बीएलओ, बीएलए-2 एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रगणना प्रपत्र समय पर जमा कराएं और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।
बैठक में मतदाता सूची में शामिल अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट एवं अन्य संदिग्ध प्रविष्टियों की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई गई तथा अनमैप्ड मतदाताओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि SIR प्रक्रिया सहभागी और पारदर्शी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि प्रपत्र में सही जानकारी भरें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा