काउंसलिंगः पहले चरण में बीटेक व बी फार्मेसी की 2708 सीटें आवंटित
हमीरपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 2708 सीटें आवंटित की। बीटेक और बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीटें का आवंटित जेईई मेन औ
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय


हमीरपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 2708 सीटें आवंटित की। बीटेक और बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीटें का आवंटित जेईई मेन और एचपीसीईटी की मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा चुने शिक्षण संस्थानों के विकल्प के आधार पर किया है।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि बीटेक व बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए पहली बार ऑनलाइन माध्यम से सीटें आवंटित की गई है, जिसमें तकनीकी विवि सहित संबंधित निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की 1753 और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की 955 सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 16 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी, जहां उसे सीट मिली है। जो अभ्यर्थी तय तिथि को पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। इसके अलावा ऑफलाइन काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार तकनीकी विवि परिसर में एमबीए पर्यटन एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग की पहले चरण की काउंसलिंग हुई।

वहीं, फार्मा डी की पहले चरण की काउसंलिंग फार्मेसी कॉलेज कथोग, ज्वालामुखी जिला कांगड़ा, बीएससी एचएमसीटी व बीएचएमसी, बीसीए व बीबीए की पहले चरण की काउंसलिंग भी संबंधित शिक्षण संस्थानों में हुई, जहां पर उपरोक्त विषय चलते हैं। दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 जुलाई को सीटों का आवंटन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला