Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सिलपुखुरी इलाके में किराए के मकान से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सिलपुखुरी स्थित काली मंदिर के समीप एक किराए के घर से शव बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दीपशिखा नाथ के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, दीपशिखा एक निजी संस्था में कार्यरत थीं और पिछले कुछ समय से उक्त किराए के मकान में रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी