Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कौशिल के मार्गदर्शन में “ई” समवाय के कार्यक्षेत्र होजाई में मंगलवार काे “व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन” किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में समवाय के अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नीम, पीपल, बरगद, अमरूद, बकुल एवं अन्य फलदार व छायादार प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए।
इस सदर्भ में समवाय प्रभारी इंस्पेक्टर (जीडी) मिलन बिस्वास ने अपने संबोधन में कहा कि “पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण बचाने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय