असम के राज्यपाल ने पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को लोक भवन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में अनिश्मिता
Assam Governor Lakshman Prasad Acharya Felicitating Medal-Winning Para Athletes on Tuesday.


गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को लोक भवन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सम्मानित खिलाड़ियों में अनिश्मिता कोंवर, अबाबिल अली, यासमीना खातून, सूर्य सैकिया, कुतुब अली और नरज़िमा सुलाना शामिल हैं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के जज्बे और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने असम का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के योगदान की भी प्रशंसा की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश