Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 14 जुलाई (हि.स.)।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एस. एम. कॉलेज, भागलपुर द्वारा महाविद्यालय के दत्तक ग्राम मकबरी मोहल्ला में जनसंख्या जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ् मुकेश कुमार सिंह ने किया। रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिथा बसु के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेविकाएँ दिव्या, निकिता, रानी, जान्हवी, छोटी सहित अन्य स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर