Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के तहत गुरुवार 16 जुलाई को बस्तर गोंचा महापर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे संपूर्ण बस्तर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, घोषित स्थानीय अवकाश दिवस पर कोषालय और उप-कोषालय आम दिनों की तरह ही यथावत खुले रहेंगे। 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडें ने बस्तर गोंचा महापर्व के श्रीगाेंचा रथयात्रा पूजा विधान जब श्री जगन्नाथ रथारूढ़ हाेकर निकलेंगे उस दिवस गुरुवार 16 जुलाई को बस्तर जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित करने पर 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज आभार व्यक्त करता है, तथा आगे भी प्रशासन से सहयाेग की अपेक्षा करतर है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे