Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में सोमवार दोपहर 20 वर्षीय युवक का शव खेत की मेढ़ पर लगे आम के पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिलते ही करनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक(20)पुत्र राजाराम जाटव निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। वह मकान निर्माण कार्य में कारीगर के रूप में काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके ही खेत में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक