Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 13 जुलाई (हि.स.)। कनखल पुलिस ने व्यापारी से मारपीट कर तमंचे के बल पर स्कूटी लूटने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून को कनखल निवासी दीपक सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी रैकी करने के बाद तमंचे के बल पर मारपीट की और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और जांच के बाद 13 जुलाई को बैरागी कैंप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम लक्सरी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला