Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 13 जुलाई(हि.स.)।
नशे के खिलाफ अररिया जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।जिसके तहत कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 9.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बबलू मंडल पिता स्वर्गीय मोहन लाल मंडल तथा गोरख कुमार उर्फ जयप्रकाश सिंह पिता शिवानंद सिंह दोनों निवासी सौरगांव, वार्ड संख्या-02, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 9.95 ग्राम स्मैक, 1,840 रूपये नकद, एक स्मार्टफोन तथा होंडा कंपनी की एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर38एसी-3074 बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है।
इस संबंध में कुर्साकांटा थाना में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों नामजद अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत हेतु अररिया कोर्ट भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर