Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पानीपत, 13 जुलाई (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने एक फैक्टरी से प्रिटिंग स्क्रीन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान करनाल निवासी सलमान व मोहम्मद अम्मी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर कुराड नाला पुलिया के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौक पर दबिश देकर दोनों युवको को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सलमान और मोहम्मद अम्मी निवासी बल्हेडा करनाल के रूप में बताई। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 19 जून की रात सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी की दिवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे दो दिन के पुसिल रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी की प्रिंटिंग स्क्रीन बरामद करने और फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा