एसडीएम ने अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर
-भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान के ध्वस्त करने की हुई कार्रवाई हमीरपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के हैदरिया मोहल्ले में सोमवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग ने नवीन परती भूमि पर किए
पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान के ध्वस्त करने की हुई कार्रवाई


-भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान के ध्वस्त करने की हुई कार्रवाई

हमीरपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के हैदरिया मोहल्ले में सोमवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग ने नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में नगर पालिका के बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया।

उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए हैदरिया मोहल्ला निवासी रसीदन पत्नी शहाबुद्दीन द्वारा नवीन परती भूमि पर बनाए गए अवैध मकान को हटवा दिया। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, कानूनगो सुरेश प्रजापति, लेखपाल अवनीश कुमार व मनीष सिंह, इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर तथा नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही। तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा