Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम के इतिहास में महाविद्यालयों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ष 2021 से 2025 के बीच कुल 3,416 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई। यह जानकारी सोमवार को विधानसभा में शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने दी।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां पहले कभी नहीं हुई थीं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के दौरान यह भर्ती अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
डॉ. पेगू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व के कारण ही उच्च शिक्षा क्षेत्र में यह अभूतपूर्व नियुक्ति अभियान संभव हो सका।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश