Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक शेरमान अली ने कलगछिया थाना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भेंसर थाना दलालों का अड्डा बन चुका है और रात के समय विभिन्न मामलों के आरोपितों को थाने में इकट्ठा किया जाता है।
विधायक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आरोपितों से खुलेआम रिश्वत वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को बार-बार शिकायत की गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विधानसभा में शेरमान अली ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कलगछिया में आंख बंद करके पत्थर फेंकिए, वह किसी न किसी दलाल के सिर पर ही गिरेगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश