Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 13 जुलाई (हि.स.)। इस्पात क्लब की ओर से सोमवार को आयोजित शतरंज और कैरम टूर्नामेंट-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। बाल वर्ग में यशवर्धन सिंह और हर्षवर्धन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं वयस्क वर्ग में निधिश साहू, चंद्रकांत बंसोड़, अनीता कंवर और अनुश्री बोस ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
शतरंज की बिसात पर बेहतरीन चालों और कैरमबोर्ड पर सटीक स्ट्राइक ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
आयोजन समिति की ओर से सीमांतिनी साहू ने कहा कि इस्पात क्लब का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्लब सदस्यों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के सफल संचालन का भरोसा जताया।
मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar