Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चतरा, 13 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय चतरा में मिशन वात्सल्य के तहत योजना प्रावर्तकता और पालन-पोषण देखभाल समिति (एसएफसीएसी) की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में अनाथ, एकल अभिभावक अन्य जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ अधिकाधिक उपलब्ध कराने और योजना का प्रचार-प्रसार सभी प्रखंडों और पंचायतों तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में स्पॉन्सरशिप योजना के लिए प्राप्त 56 और फोस्टर केयर के लिए प्राप्त दो आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने अपूर्ण आवेदनों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी