Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 13 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति की 1.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति सोमवार को जब्त कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68एफ के तहत फरार और कुख्यात नशीले पदार्थ तस्कर की 1.23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की दो अचल संपत्तियां जब्त की हैं। उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में एक दो मंजिला आवासीय मकान और 1 कनाल 10 मरला (8150 वर्ग फुट) जमीन शामिल है जिनका कुल मूल्य 1.23 करोड़ रुपये से अधिक है। ये संपत्तियां मोहम्मद अशरफ मीर उर्फ आशु की हैं जो सोपोर के जामिया कदीम का निवासी है और वर्तमान में क्रांकशिवन कॉलोनी, सोपोर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के लिए नोटिस जारी किया है क्योंकि वह फरार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता