Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमएड(स्पेशल एजुकेशन) प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 20 जुलाई को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।
आईपीयू ने सोमवार को एक पत्रकार विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि एमएड(स्पेशल एजुकेशन) प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 20 जुलाई को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा।
इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय कुलसचिव के नाम से निर्गत 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र इत्यादि साथ लाना हैं।
जारी विज्ञप्ति मे बताया गया है कि 612 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 27 जुलाई तक निरस्त किए जा सकते हैं।
यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध-नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विथ इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटीज, नोएडा(6 सीटें) में उपलब्ध है।
इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी