Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 13 जुलाई (हि.स.)।
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू एंड कश्मीर टूरिस्ट ट्रेड पीपल फेडरेशन की ओर से 'फ्री इंफॉर्मेशन सेंटर संजय 2026' शुरू किया गया है। इस सूचना केंद्र पर यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां और सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
सूचना केंद्र के माध्यम से अमरनाथ यात्रा, मौसम, परिवहन, ठहरने की व्यवस्था, लंगर, क्लॉक रूम, पीसीआर संपर्क नंबर, स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी तथा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि यह पहल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है तथा श्रद्धालुओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता