पीपीएसके योजना के तहत दिवंगत सदस्य के परिवार को मिली ₹10 लाख की आर्थिक सहायता
सूरत, 13 जुलाई (हि.स.)। समस्त पाटीदार समाज ट्रस्ट-सूरत से प्रेरित ‘पाटीदार परिवार सुरक्षा कवच’ (पीपीएसके) योजना के तहत सदस्य तुषारभाई राजुभाई वहाणी के निधन के बाद उनके परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ट्रस्ट के अनुसार पीपीएसके योजन
पाटीदार परिवार सुरक्षा कवच’


सूरत, 13 जुलाई (हि.स.)। समस्त पाटीदार समाज ट्रस्ट-सूरत से प्रेरित ‘पाटीदार परिवार सुरक्षा कवच’ (पीपीएसके) योजना के तहत सदस्य तुषारभाई राजुभाई वहाणी के निधन के बाद उनके परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

ट्रस्ट के अनुसार पीपीएसके योजना का उद्देश्य किसी कार्यरत सदस्य के आकस्मिक निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के पात्र सदस्यों के निधन पर उनके परिवार को ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

सहायता राशि प्राप्त करने के बाद दिवंगत तुषारभाई के बेटे ने कहा कि इस राशि से वह अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकेगा। साथ ही, कक्षा 10 में पढ़ रहे अपने छोटे भाई की शिक्षा को भी आगे जारी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना व्यवसाय शुरू करने की उनकी योजना है और इस आर्थिक सहायता से परिवार को भविष्य की योजनाएं आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

तुषारभाई की पत्नी ने कहा कि पति के निधन के बाद परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में मिली यह सहायता बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य को संभालने में उपयोगी साबित होगी।

समस्त पाटीदार समाज ट्रस्ट-सूरत के अध्यक्ष वेलजीभाई शेटा ने कहा किपीपीएसके योजना का उद्देश्य समाज के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के कमाऊ सदस्य के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।

शेटा ने समाज के पात्र परिवारों से योजना से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार पीपीएसके के दायरे में आएं। उन्होंने कहा कि उनका अपना परिवार भी इस योजना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के भीतर आपसी सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी प्रयास है।’’

ट्रस्ट ने कहा कि योजना के माध्यम से जरूरत के समय सदस्य परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे