अमरनाथ यात्रियों की सेवा में जुटे डॉक्टर सम्मानित, बाबा बर्फानी सेवा मंडल की पहल
कठुआ, 13 जुलाई (हि.स.)। पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान शिव धाम छन्न अरोड़ियां में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा द्वारा सम्मानित किया गया। यात्रा के 10वें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां ठहरकर भोजन, आवास और चिकित्सा
Doctors serving Amarnath pilgrims honored; initiative by Baba Barfani Seva Mandal.


कठुआ, 13 जुलाई (हि.स.)। पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान शिव धाम छन्न अरोड़ियां में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा द्वारा सम्मानित किया गया। यात्रा के 10वें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां ठहरकर भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

मंडल की ओर से डॉ. संजीव शर्मा (फिजीशियन) और डॉ. केवल कृष्ण (त्वचा रोग विशेषज्ञ) को यात्रियों के स्वास्थ्य हित में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों डॉक्टरों ने न केवल आर्थिक सहयोग दिया बल्कि बड़ी मात्रा में दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं जिससे चिकित्सा सेवाएं और सुदृढ़ हुई हैं। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, पंकज मित्तल, वरिंदर कालड़ा, सोमनाथ, अजय साहनी व टेहल चंद शर्मा सहित मंडल के सदस्यों ने चिकित्सकों के योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया। मंडल ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा कार्यों की कामना भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया