Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वीं इंटरनेशनल फ़िज़िक्स ओलंपियाड 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले युवाओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को अपने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर लहराया तिरंगा। कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वीं इंटरनेशनल फ़िज़िक्स ओलंपियाड 2026 में इंदौर के प्रतिभावान छात्र रिद्धेश अनंत बेंडले सहित कनिष्क जैन, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठा सुरैया और स्वरित जोशी को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। हमें आप सभी पर गर्व है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत