Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीआरएएम जी) के तहत असम ने फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) तैयार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने जॉब कार्डधारकों को समय पर मजदूरी, आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान तथा प्रशासनिक व्यय का भुगतान शुरू करने वाला भी पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग विकास खंड से भुगतान प्रक्रिया की शुरुआत की। योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, प्रत्यक्ष मजदूरी भुगतान, क्यूआर-आधारित स्मार्ट कार्ड और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश