Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने सोमवार को असम विधानसभा में स्पष्ट किया कि 70 प्रतिशत पॉलिएस्टर और 30 प्रतिशत कॉटन से बना कपड़ा किसी भी परिस्थिति में छात्रों के लिए हानिकारक नहीं है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सदन को बताया कि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने क्वालिटी चेक की व्यवस्था लागू की है। मंत्री ने बताया कि जिन वितरकों की ओर से कपड़े की आपूर्ति में अनियमितता या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें आपूर्ति प्रक्रिया से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार अत्यंत गंभीर है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश